Go Back

Chicken Biryani Recipe

दम स्टाइल चिकन बिरयानी रेसिपी जो घर पर आसान स्टेप्स में बनाई जा सकती है।
Prep Time30 minutes
Cook Time40 minutes
Total Time1 hour 10 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian
Keyword: chickin biryani, chickin biryani recipe, dum biryani, home style biryani, restaurant style biryani
Servings: 4
Calories: 420kcal

Equipment

  • 1 भारी तले वाला बर्तन / हांडी
  • 1 प्रेशर कुकर
  • 1 बड़ा पतीला
  • 1 कढ़ाही
  • 1 पलटा

Ingredients

चिकन मेरिनेशन के लिए

  • 500 ग्राम चिकन धोया हुआ
  • 1 कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार

चावल के लिए

  • 2 कप बासमती चावल 30 मिनट भिगोए हुए
  • 4 बड़ी काली इलायची
  • 4 छोटी हरी इलायची
  • 2 छोटी लौंग
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े तेज पत्ता

बिरयानी मसाला और लेयरिंग

  • 3 बड़े प्याज पतले कटे हुए
  • 1 कप तेल या घी
  • 10 - 12 धागे केसर के
  • 1/2 कप पुदीना के पत्ते
  • 2 लंबी कटी हुई हरी मिर्च
  • 1/2 कप हरा धनिया

Instructions

  • सबसे पहले चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और नमक के साथ अच्छे से मेरिनेट करें।
  • मेरिनेट किए हुए चिकन को ढककर कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें।
  • बासमती चावल को साफ पानी से धोकर 30 मिनट तक भिगो दें।
  • बड़े पतीले में पानी उबालें, साबुत मसाले और नमक डालकर चावल को 70 प्रतिशत तक पका लें।
  • अब मेरिनेट किया हुआ चिकन डालें और मध्यम आंच पर मसाला अच्छी तरह भून लें।
  • जब चिकन आधा पक जाए तो आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी ग्रेवी तैयार करें।
  • भारी तले वाले बर्तन में पहले चिकन की ग्रेवी की परत और फिर उबले चावल की परत लगाएं।
  • ऊपर से तले हुए प्याज, हरा धनिया, पुदीना और केवड़ा या गुलाब जल डालकर ढक्कन सील कर दें।
  • धीमी आंच पर 15–20 मिनट तक दम पर पकाएं, फिर बिरयानी को हल्के हाथ से मिलाकर गरमा-गरम परोसें।

Notes

दम देते समय बर्तन को अच्छे से सील करना बहुत जरूरी है ताकि बिरयानी की खुशबू और स्वाद बाहर न जाए।
चावल को ज्यादा न पकाएं, वरना बिरयानी चिपचिपी हो सकती है।
आप स्वाद के अनुसार मिर्च और मसालों की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
अगर केवड़ा जल उपलब्ध न हो तो गुलाब जल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।