Chicken Handi
यह रेस्टोरेंट स्टाइल Chicken Handi Recipe क्रीमी, रिच और बेहद स्वादिष्ट बनती है। दही, क्रीम और मसालों के साथ धीमी आंच पर पकने से इसका फ्लेवर लाजवाब हो जाता है।
Prep Time20 minutes mins
Cook Time30 minutes mins
Total Time50 minutes mins
Course: Main Course
Cuisine: Indian
Keyword: chicken gravy recipe, chicken handi recipe, chicken handi restaurant style, handi chicken
Servings: 4 people
- 500 ग्राम चिकन (बोनलेस / बोन-इन)
- 2 मध्यम प्याज़ (बारीक कटा)
- 1 कप दही (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
- 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
- 2 बड़े चम्मच काजू पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट
- 2 मध्यम टमाटर (कटे हुए)
- 2 बड़ी हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 4 बड़े चम्मच देसी घी या मक्खन या खाना पकाने का तेल
- 1 छोटा चम्मच नमक (स्वाद के अनुसार)
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक काटा हुआ)
कढ़ाई में या हांडी में तेल डालें और उसे गर्म करें, उसमें बारीक कटा प्याज़ डालें और धीमी–मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
अब इसमें अदरक–लहसुन पेस्ट डालें और 1–2 मिनट तक पकाएं जब तक कच्ची महक खत्म न हो जाए।
अब चिकन डालें और 7–8 मिनट तक भूनें, जब तक चिकन सफेद और हल्का ब्राउन न हो जाए।
अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।अच्छी तरह चलाकर मसाले चिकन में मिलाएं और 3 मिनट पकाएं।
अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।फिर काजू पेस्ट और फेंटा हुआ दही डालें।धीमी आंच पर चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
ढककर 10–12 मिनट पकाएं जब तक चिकन अच्छी तरह गल न जाए और ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
अब क्रीम डालें, हरी मिर्च डालें और ऊपर से गरम मसाला डालें।2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
अंत में हरा धनिया डालकर मिक्स करें।आपकी स्वादिष्ट और क्रीमी Chicken Handi तैयार है।